Kaisi Yeh Yaariaan season 4:
नमस्कार दोस्तों आज हम बात करेंगे MTV और Voot का popular शो "कैसी ये यारियां" (Kaisi Yeh Yaariyan 4) के बारे में | आपको बता दें कि कैसी ये यारियां के पहले दो सीजन एमटीवी (Mtv) पर और तीसरे सीजन को वूट (Voot) पर प्रसारित किया गया था | जैसे ही तीसरा सीज़न खत्म हुआ था तब भी फैंस ने चौथे सीज़न की मांग की थी | अब उनके यह इंतजार पूरा होने जा रहा है। एम टीवी (Mtv) चैनल का मशहूर टीवी सीरियल “कैसी ये यारियां” (Kaisi Yeh Yaariyan ) के तीनों Season दर्शकों ने खूब पसंद किए है | इस शो के तीन सीजन पहले ही धमाल मचा चुके हैं। पार्थ समथान (Parth Samthaan) और नीति टेलर (Niti Taylor) की यानी मानिक (Manik) और नंदिनी (Nandini) की जोड़ी ने “कैसी ये यारियां” शो से सबके दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है |
अब यह जोड़ी फिर से सबके दिलों में अपनी दस्तक देने “कैसी ये यारियां “के चौथे सीजन के साथ आ रही है | शो में पार्थ और नीति को मानिक और नंदिनी के किरदार के लिए कास्ट किया गया था | इस जोड़ी को फैन्स ने “मनन ” नाम दिया था | टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस नीति टेलर और एक्टर पार्थ समथान एक बार फिर से लेकर आ रहे हैं अपने पॉपुलर शो “कैसी ये यारियां” का नया पार्ट। पार्थ समथान और नीति टेलर के प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल एक बार फिर इनकी जोड़ी दर्शकों को देखने को मिलेगी। शो कैसी ये यारियां का 4th सीजन रिलीज़ हो गया है | जिसमें इन दोनों की जोड़ी नजर आएगी। बता दें कि यह चौथी बार है, जब दोनों की जोड़ी पर्दे पर नजर आएगी। इससे पहले शो के तीन सीजन में ये दोनों दर्शकों के दिलों पर राज कर चुके हैं। शो 'कैसी ये यारियां' के चाहने वालों की कमी नहीं है। यह सबसे धमाकेदार कल्ट शो में शुमार है। खासतौर से युवाओं के बीच यह शो बेहद पसंद किया जाता है। नीति टेलर और एक्टर पार्थ ने शो से जुडी कुछ एहम बाते बताई हैं। एक्टर ने बताया की शो में क्या क्या होगा नया। इतना ही नहीं उन्होंने सेट पर अपने और नीति की केमिस्ट्री के बारे में भी चर्चा की। इतना ही नहीं दोनों ने गोवा में की हुई मस्ती के बारे में भी बात की। एक्टर ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट के ऊपर भी चर्चा की है।
नए सितारों की होगी एंट्री
कहा जा सकता है कि पार्थ और नीति की जोड़ी की वापसी के बाद प्रशंसकों को जश्न मनाने की एक वजह मिल गई है। Voot ने यूथ के बीच सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले इस पसंदीदा फिक्शन शो के चौथे सीजन का पहले ही ऐलान कर दिया था। तीन सफल सीजन के बाद पॉपुलर रोमांटिक ड्रामा करीब चार साल बाद कमबैक कर रहा है। अपनी मूल स्टारकास्ट के अलावा 'कैसी ये यारियां' के आगामी सीजन में कुछ नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे। इसमें माणिक (पार्थ का किरदार) और नंदिनी (नीति टेलर) की जिंदगी का नया Chapter शुरू होगा। पार्थ समथान, नीति टेलर, किश्वर मर्चेंट, अयाज खान और मेहुल निसार समेत कई दमदार सितारे इस शो के चौथे सीजन में जान फूंकते नजर आएंगे। इस Popular Show में आयुष शौकीन, सागर पारेख और पलाश तिवारी की एंट्री हुई है।
नए अंदाज में दिखाई जाएगी यह प्रेम कहानी
Show का फोकस मनन यानी माणिक मल्होत्रा और नंदिनी मूर्ति पर रहेगा। इनकी प्रेम कहानी को नए अंदाज में दिखाया जाएगा। बता दें कि पार्थ समथान इस शो के मुख्य किरदार हैं। उनका कहना है, 'किसी भी शो के लिए सालों तक प्रासंगिक बने रहना दुर्लभ होता है। और 'कैसी ये यारियां' दशकों से ऐसा करने में सफल रहा है। हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरें। उम्मीद है कि दर्शक पिछले सभी सीजन की तरह इस सीजन पर भी बेशुमार प्यार लुटाएंगे।' पार्थ ने अपने instagram Account पर भी Post share की है। उन्होंने लिखा, 'आखिर देश का सबसे Popular Youth Show वापस आ रहा है। Crazy Season के लिए तैयार हो जाइए।'
'दर्शकों का प्यार मिलता रहेगा'
'कैसी ये यारियां' के चौथे सीजन को लेकर नीति टेलर ने कहा, 'मैं शो की शुरुआत से ही इसका हिस्सा रही हूं। इस शो को जिस कदर दर्शकों का प्यार मिला है, वह कल्पना से परे है। मैं खुद को लकी मानती हूं कि इस शो का हिस्सा बन सकी, जिसे फैंस का इतना प्यार मिलता रहा है।' उन्होंने आगे कहा, 'चौथा सीजन आ रहा है और यह हमारे ऊपर एक जिम्मेदारी है कि दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरें। हमें उम्मीद है कि दर्शकों का प्यार मिलता रहेगा।' नीति ने भी अपने Instagram Account पर Show के चौथे सीजन को लेकर जानकारी Share की है।
Kaisi Ye Yaariaan on Voot Details
Name of serial:- Kaisi Yeh Yaariaan 4
Name of serial in Hindi:- कैसी ये यारियां 4
Genre of KYY:- Romance & Drama
Kaisi Yeh Yariyaan Release Date (Starting Date):- 2 December 2022
Number of Seasons:- 4
No. of Episodes:- 8
Kaisi Yeh Yariyaan Telecast Days:- Fridays
Telecast Timings:- Uploaded on Voot
Running Time:- 35 - 40 minutes
Channel:- MTV (Less Likely)
OTT Platform:- VOOT
Language:- Hindi
Producers:- Neeraj Dhingra, Swati Saha, & Kamaal R Khan
Director:- Rajiv Raj
Production Company:- BBC Worldwide
Screenplay:- Richa Yamini
Kaisi Ye Yariyaan Series Entire Cast, Crew, Lead Actor/Actress Real Name with Photos
Niti Taylor as Nandini Murthy
Parth Samthaan as Manik Malhotra
Kishwer Merchant as Nyonika Malhotra (Manik's mother)
Mehul Nisar as Venkatesh Murthy (Nandini's Chacha Ji)
Ritu Vasishta as Shannoo Murthy, Nandini's Chachi
Aayush Shokeen as Rishabh, Nandini's Brother
Krissann Baretto as Alya Saxena
Sagar Parekh as Yuvan
Palash Tiwari as Omkar
Ayush Tandon as Advait
तो यह थी Kaisi Yeh Yaariaan Season - 4 के बारे में कुछ जानकारी ,अगर यह पोस्ट आपको पसंद आयी है तो इसको शेयर करना ना भूले और कमेंट में आपके विचार बताये और हमारे सोशल मीडिया पर भी हमें फॉलो करे. धन्यवाद